Monday, 16 February 2015

हज़रत अली (अलैहिस्सलाम) के कथन 56 - 65

56-अगर पैसा हो तो परदेस भी देस है और अगर पैसा न हो तो देस भी परदेस है।

57-संतोष वो धन है जो कभी समाप्त नहीं होता।

58-माल वासनाओं का स्रोत है।

59-जो तुम को बुरा काम करने से रोकने के लिए डराए वो तुम को शुभ समाचार सुनाने वाला है।

60-ज़बान एक ऐसा जानवर है कि अगर उस को खुला छोड़ दिया जाए तो फाड़ खाए।

61-औरत (स्त्री) एक ऐसा बिच्छू है कि जिस के लिपटने में भी मज़ा है।

62-जब तुम को सलाम किया जाए तो उससे बेहतर तरीक़े से उत्तर दो। और जब कोई तुम पर एहसान (उपकार) करे तो उस को उस से बढ़ चढ़ कर जवाब दो किन्तु उस सूरत में भी श्रेय पहल करने वाले को ही जाए गा।

63-सिफ़ारिश करने वाला उम्मीदवार के लिए परों की तरह होता है।

64-दुनिया वाले ऐसे सवारों की तरह हैं जो सो रहे हैं और सफ़र जारी है।

65-दोस्तों को खो देना एक तरह की ग़रीबी है।

No comments:

Post a Comment