216-जो कोई पद प्राप्त
कर लेता है ख़ुद को दूसरों से बड़ा समझने लगता है।
217-परिस्थितियों के उलट
फेर में ही किसी व्यक्ति की विशेषताएँ सामने आती हैं।
218-किसी दोस्त का ईर्ष्या
करना उस की दोस्ती के कच्चेपन की वजह से होता है।
219-बुद्धियों के भ्रष्ट
होने का कारण, अधिकतर लोभ की बिजलियों
का चमकना होता है। (अर्थात लोभ की बिजली की चमक, बुद्धिमान की बुद्घि भ्रष्ट कर देती है।)
220-केवल अनुमान की बुनियाद (adhaar) पर निर्णय करना न्याय नहीं है।
221-अल्लाह के बन्दों
पर अत्याचार परलोक के लिए बहुत बुरा संग्रह है।
222-अच्छे इंसान का सबसे
अच्छा कर्म यह है कि वो उन बातों की तरफ़ से आँख फेर ले जिन को वो जानता है।
223-जिस को लाज ने अपने
वस्त्र से ढाँप दिया हो उस के दोष किसी के सामने नहीं आ सकते।
224-अधिक मौन रहने से
धाक व भय पैदा होता है, न्याय करने से दोस्तों
में बढ़ौतरी होती है, दूसरों पर मेहरबानी
करने से मान मर्यादा बढ़ती है, झुक कर मिलने से पूरी
नेमतें प्राप्त हो जाती हैं, दूसरों का बोझ उठाने
से नेतृत्व मिलता है, न्याय करने से दुश्मन
बरबाद हो जाते हैं, बुरदुबारी की वजह
से बेवक़ूफ़ के मुक़ाबले में इंसान के तरफ़दार अधिक हो जाते हैं।
225-आश्चर्य है कि ईर्ष्यालु
लोग शारीरिक स्वास्थ्य पर ईर्ष्या करने से क्यूँ चूक गए।
No comments:
Post a Comment