Monday, 16 February 2015

हज़रत अली (अलैहिस्सलाम) के कथन 46 - 55

46-वो पाप जिस का तुम्हें दुख हो उस नेकी से कहीं अच्छा है जो तुम को घमण्डी बना दे।

47-किसी व्यक्ति में जितनी हिम्मत होगी उतनी ही उस की अहमियत हो गी। जितनी उस में मुरव्वत और मर्दानगी होगी उतनी ही उस में सच बोलने की ताक़त होगी। जितना वह बदनामी से डरेगा उतनी ही उस में बहादुरी हो गी और उस का दामन जितना पाक होगा उतनी ही उस में ग़ैरत हो गी।

48-सफ़लता दूरदर्शिता पर निर्भर है, दूरदर्शिता सोच विचार पर निर्भर है और सोच विचार भेदों को छुपा कर रखने पर निर्भर है।

49-भूखे शरीफ़ और पेट भरे कमीने के हमले से डरते रहो।

50-लोगों के दिल जानवरों की तरह हैं जो उन को सधाए गा वो उस की तरफ़ झुक जाएँ गे।

51-जब तक तुम्हारे नसीब तुम्हारे साथ हैं तुम्हारे ऐब छुपे हुए हैं।

52-माफ़ करना सब से ज़्यादा उस को शोभा देता है जो दण्ड देने की शक्ति रखता हो।

53-सख़ावत वो है जो बिना माँगे दिया जाए क्यूँकि जब कोई चीज़ माँगने पर दी जाती है तो वो या तो शर्म से बचने के लिए दी जाती है या बदनामी से।

54-बुद्घि से बढ़ कर कोई दौलत नहीं है। जिहालत से बढ़कर कोई ग़रीबी नहीं है। सदव्यवहार से बढ़ कर कोई धरोहर नहीं है और परामर्श से बढ़ कर कोई मददगार नहीं है।

55-सब्र (धैर्य) दो तरह का होता हैः नापसंद बातों पर सब्र और पसंदीदा चीज़ों से सब्र।

No comments:

Post a Comment