Monday, 16 February 2015

हज़रत अली (अलैहिस्सलाम) के कथन 166 - 175

166- अगर कोई व्यक्ति अपना हक़ माँगने के बारे में देर करे तो उस को ग़लत नहीं कहा जा सकता, ग़लत तो वो व्यक्ति है कि जो उस चीज़ की तरफ़ हाथ बढ़ाए जो उस की न हो।

167- स्वाभिमान प्रगति में बाधक होता है।

168-मृत्यु निकट है और दुनिया में दूसरों के साथ रहना सहना बहुत कम है।

169-आँख वाले के लिए सुबह हो चुकी है।

170-पापों को त्याग करना बाद में तौबा तलब करने से आसान है।
171-कभी कभी एक बार का खाना कई बार के खानों के लिए रुकावट बन जाता है।

172-लोग उस चीज़ के दुश्मन होते हैं जिसे नहीं जानते।

173-जो व्यक्ति अनेक मशवरों का स्वागत करता है उसे सही ग़लत की पहचान हो जाती है।

174-जो व्यक्ति अल्लाह के लिए क्रोध के भाले को तेज़ करता है उसे अधर्म के सूरमाओं का वध करने की शक्ति मिल जाती है।

175-जब किसी चीज़ से डर महसूस करो तो उस में कूद पड़ो क्योंकि डर ख़ुद उस चीज़ से अधिक कष्टदायक है।

No comments:

Post a Comment