176-सरदारी का साधन हृदय
की विशालता है।
177-बुरे लोगों की भर्त्सना
अच्छे लोगों को उन का हक़ दे कर करो।
178-बुराई की जड़ दूसरे
के सीने से इस प्रकार काटो कि उसे ख़ुद अपने सीने से निकाल फेंको।
179-ज़िद और हठधर्मी सही
राय को दूर कर देती है।
180-लालच हमेशा की ग़ुलामी
है।
181-किसी काम में कोताही
करने का परिणाम लज्जा और दूरदर्शिता का परिणाम सुरक्षा है।
182-समझदारी की बात कहने
के बजाए ख़ामोश रहने में कोई भलाई नहीं है। इसी तरह जिहालत की बात कहने में भी कोई
अच्छाई नहीं है।
183-जब दो विपरीत निमंत्रण
दिए जाएँ तो उन में से एक ज़रूर भटकाने वाला निमंत्रण होगा।
184-जब से मुझे हक़ (वास्तविकता)
दिखाया गया है मैं ने कभी उस में शक नहीं किया।
185-न मैं ने कभी झूट
बोला न मुझे (हज़रत रसूल द्वारा) झूटी ख़बर दी गई, न मैं ख़ुद कभी गुमराह हुआ और न मैं ने कभी किसी को गुमराह किया।
No comments:
Post a Comment