276-ऐ अल्लाह,
मैं तेरी शरण चाहता हूँ इस बात से कि मेरा बाहरी
रूप लोगों की नज़र में अच्छा हो किन्तु जो कुछ मेरे दिल में छिपा हो वो तेरी दृष्टि
में बुरा हो और मैं लोगों के सामने अच्छा बनने के लिए अपने दिल के अन्दर छिपी उन बातों
को छिपाऊँ जिन को तू अच्छी तरह जानता है। इस तरह लोगों के सामने तो अच्छा बना रहूँ
लेकिन तेरे सामने अपना कुफ्ऱ पेश करता रहूँ जिस के नतीजे में मैं तेरे बन्दों के तो
क़रीब हो जाऊँ मगर तेरी प्रसन्नता से दूर होता चला जाऊँ।
277-एक अवसर पर आप (अ.स.)
ने सौगन्ध खा कर कहा, उस की सौगन्ध जिस
की कृपा से हम ने अंधेरी रात का बाक़ी हिस्सा भी काट दिया, जिस के बाद उजाला दिन निकले गा, और ऐसा वैसा नहीं हुआ।
278-वो थोड़ा कर्म जो
पाबन्दी के साथ किया जाए उस अधिक कर्म से बहुत लाभकारी है जिस से दिल उकता जाए।
279-अगर मुसतहब काम (अर्थात
ऐसा काम जिस के करने से सवाब तो मिलता हो मगर न करने से गुनाह न हो) वाजिब काम के रास्ते
में रुकावट हो तो उस को छोड़ दो।
280-जो यात्रा की दूरी
को ध्यान में रखता है ख़ुद को उस के लिए तैयार रखता है।
282-तुम्हारे और उपदेश
के बीच लापरवाहियों को पर्दा पड़ा हुआ है।
283-तुम्हारे जाहिल ज़्यादा
दौलत पा जाते हैं और तुम्हारे विद्वान भविष्य की आशाओं में ग्रस्त रखे जाते हैं।
284-ज्ञान ने बहाने करने
वालों के बहानों को ख़त्म कर दिया है।
285-जिसे जल्दी मौत आ
जाती है वो मोहलत का इच्छुक होता है और जिसे मोहलत दी जाती है वो (अपने कर्तव्य निभाने
में) टाल मटोल करता है।
No comments:
Post a Comment