156-तुम्हारे लिए ऐसे
लोगों का अनुसरण अनिवार्य है जिन से अनजान रहने की तुम को आज्ञा नहीं है।
157-अगर तुम देखना चाहो
तो तुम को दिखाया जा चुका है, अगर तुम उपदेश हासिल
करना चाहो तो तुम को उपदेश दिया जा चुका है और अगर तुम सुनना चाहो तो तुम को सुनाया
जा चुका है।
158-अपने भाई पर एहसान
करके उस को सुधारने की कोशिश करो और उस से होने वाली हानि को उस पर कृपा करके दूर करो।
159-अगर कोई व्यक्ति ख़ुद
को बदनामी वाली जगहों पर ले जाए और फिर अगर कोई दूसरा उस के बारे में बुरा ख़याल करे
तो फिर वो उस को बुरा न कहे।
160-जिस को सत्ता मिल
जाती है वो पक्षपात करने ही लगता है।
161-जो केवल अपनी राय
से काम लेगा, तबाह हो जाएगा और
जो दूसरों से मशवरा करेगा उन की अक़लों में शरीक हो जाएगा।
162-जो अपने भेदों को
छिपाए रहे गा उस को ख़ुद पर पूरा क़ाबू रहेगा।
163- निर्धनता सबसे बड़ी
मौत है।
164-अगर कोई किसी ऐसे
व्यक्ति का हक़ अदा करता है जो उस का हक़ अदा न करता हो तो फिर वो उस का ग़ुलाम बन
जाता है।
165-किसी की किसी ऐसी आज्ञा का पालन नहीं करना चाहिए जिस से
परवरदिगार की अवज्ञा होती हो।
No comments:
Post a Comment