136- नमाज़ हर पवित्र व्यक्ति
के लिए अल्लाह से निकटता का साधन है। हज हर कमज़ोर व्यक्ति का जिहाद है। हर चीज़ की
ज़कात होती है और शरीर की ज़कात रोज़ा है। स्त्री का जिहाद अपने पति के साथ अच्छा व्यवहार
है।
137- रोज़ी को दान द्वारा
माँगो।
138- जिसे बदला मिलने का
विश्वास होता है वह दूसरों को प्रदान करने में दरियादिली दिखाता है।
139- जितना ख़र्च होता
है उतनी ही मदद मिलती है।
140- जो ख़र्च करने में
बीच का रास्ता अपनाता है वह कभी मोहताज नहीं होता।
141- औलाद कम होना भी एक
तरह की स्मृद्घि है।
142- दूसरों के साथ मेल
जोल रखना बुद्धि का आधा हिस्सा है।
143-चिन्ता आधा बुढ़ापा
है।
144-सब्र मुसीबत के अनुसार
मिलता है और जो व्यक्ति मुसीबत के समय रान पर हाथ मारे उस का कर्म अकारत हो जाता है।
145-बहुत से रोज़ेदार ऐसे होते हैं जिन को अपने रोज़ों से
भूख और प्यास के अलावा कुछ हासिल नहीं होता। और बहुत से रात भर इबादत करने वाले ऐसे
होते हैं जिन को अपनी इबादत के बदले में रात भर जागने और कष्ट उठाने के अलावा और कुछ
नहीं मिलता। समझदार लोगों का सोना और रोज़ा रखना भी सराहनीय होता है।
No comments:
Post a Comment