Monday, 16 February 2015

हज़रत अली (अलैहिस्सलाम) के कथन 236 - 245

236-अल्लाह की क़सम, तुम्हारी यह दुनिया मेरी नज़रों में सुअर की उन अंतड़ियों से भी तुच्छ है जो किसी कोढ़ी के हाथ में हों।

237-कुछ लोगों ने अल्लाह की इबादत (आराधना) पुण्य कमाने के लिए की, यह इबादत व्यापारियों की इबादत है। कुछ लोगों ने अल्लाह की इबादत डर की वजह से की, यह दासों की इबादत है। कुछ लोगों ने अल्लाह की इबादत उस का शुक्र अदा करने के लिए की। यह स्वतंत्र लोगों की इबादत है।

238-स्त्री सर से पाँव तक बुराई है और उस से भी बुरी बात ये है कि उस के बिना गुज़ारा नहीं है।

239-जो व्यक्ति सुस्ती के अधिकार में होता है वो अपने सारे अधिकार खो देता है। जो चुग़लख़ोर की बातों पर विश्वास करता है वो अपने दोस्तों को अपने हाथ से गंवा देता है।

240-जिस घर में एक पत्थर भी किसी दूसरे से हथिया कर लगाया गया हो वो उस घर की बरबादी की ज़मानत है।

 241-वो दिन जब अत्याचार सहने वाला व्यक्ति अत्याचार करने वाले व्यक्ति पर क़ाबू हासिल करेगा, उस दिन से ज़्यादा सख़्त होगा जिस दिन अत्याचार करने वाले को अत्याचार सहने वाले पर शक्ति प्राप्त थी।

242-अल्लाह से कुछ तो डरो, चाहे थोड़ा ही क्यूँ न हो और अपने और अल्लाह के बीच पर्दा रखो चाहे वो पर्दा बारीक सा ही क्यूँ न हो।

243-जब एक सवाल के बहुत से उत्तर हों तो सही बात छिप जाया करती है।

244-(इंसान को मिलने वाली) हर नेमत में अल्लाह का एक हक़ है जो व्यक्ति उस हक़ को अदा कर देता है, अल्लाह उस पर नेमतों में बढ़ौतरी कर देता है और जो व्यक्ति वो हक़ अदा करने में कोताही करता है तो ख़ुदा उन नेमतों को छिन जाने के ख़तरे में डाल देता है।

245-जब इंसान का ख़ुद पर क़ाबू बढ़ जाता है तो वासनाएँ घट जाती हैं।

No comments:

Post a Comment